Bokaro News: सदर अस्पताल में 50 वर्षीय महिला की सफल एब्डोमिनल हिस्टरेक्टमी
बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में 50 वर्षीय महिला की सफल एब्डोमिनल हिस्टरेक्टमी (बच्चेदानी निकालने का ऑपरेशन) की गई। ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। मरीज लंबे समय से स्त्री रोग संबंधी समस्या से पीड़ित थीं। आवश्यक चिकित्सीय जांच व विशेषज्ञ परामर्श के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। शल्य चिकित्सा पूरी सावधानी और विशेषज्ञता के साथ संपन्न हुई। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है तथा उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। ऑपरेशन का नेतृत्व स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि मेधा ने किया। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. पंकज सिन्हा थे। सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से जटिल शल्य चिकित्सा सफलतापूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.