बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में भर्ती एक मरीज की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि रातभर मरीज दर्द से तड़पता रहा, लेकिन कोई चिकित्सक उसे देखने नहीं पहुंचा। मृतक की पहचान जरीडीह प्रखंड के जागासोर निवासी सुशील महली (66) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उन्हें पेट दर्द, उल्टी और पेशाब संबंधी परेशानी होने पर गुरुवार रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के करीब 16 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर 2:15 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक की बहू अंजू देवी ने आरोप लगाया कि उनके ससुर पूरी रात दर्द और बेचैनी से कराहते रहे, लेकिन किसी डॉक्टर ने उनकी जांच नहीं की। उन्होंने कहा कि नर्सें देखभाल कर रही थीं, लेकिन हालत बिगड़ने पर भी चिकित्सक...