Bokaro News: सदर अस्पताल में चिकित्सकों की मनमानी से मरीज परेशान
बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि।बोकारो सदर अस्पताल में चिकित्सकों की अनियमित ओपीडी सेवा मरीजों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। आरोप है कि अस्पताल में कुछ चिकित्सक सप्ताह में केवल दो दिन, जबकि कुछ चार से पांच दिन ही ओपीडी में बैठ रहे हैं। इससे दूर-दराज से इलाज कराने आने वाले मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार कई मरीज निर्धारित चिकित्सक से परामर्श लेने अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन चिकित्सक के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें बिना इलाज लौटना पड़ता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को आर्थिक और समय दोनों तरह का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जाता है कि रांची और धनबाद से आने वाले कुछ चिकित्सक सप्ताह में सीमित दिनों तक ही सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा देते हैं, जबकि नियमानुसार उन्हें मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.