बोकारो, जुलाई 7 -- Bokaro News: बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो सदर अस्पताल, बोकारो स्थित विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) ने कम जन्म वजन और श्वसन संबंधी समस्या से जूझ रहे 1.3 किलोग्राम के नवजात शिशु का सफल उपचार कर उसे स्वस्थ अवस्था में सोमवार को डिस्चार्ज किया। इस उपलब्धि ने एक बार फिर एसएनसीयू की प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं को साबित किया है। जानकारी के अनुसार 15 जून 2026 को जन्मे जुड़वां बच्चों में से एक नवजात की स्थिति गंभीर होने पर उसे 20 जून को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया था। नवजात कम वजन के साथ-साथ श्वसन कष्ट से भी पीड़ित था। विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सिंग टीम की चौबीसों घंटे निगरानी, समुचित उपचार, कंगारू मदर केयर (केएमसी) तथा स्तनपान आधारित देखभाल के कारण उसकी स्थिति में लगातार सुधार होता गया।

उपचार की प्रक्रिया उपचार के दौरा...