बोकारो, जुलाई 29 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो सदर अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। निर्धारित समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी संचालित होने के बावजूद कई चिकित्सकों के समय से पहले ओपीडी छोड़ देने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसका खामियाज़ा दूर-दराज से इलाज कराने आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था की पड़ताल में कई कक्ष निर्धारित समय से पहले खाली मिले, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में नाराज़गी देखी गई। मरीजों का आरोप है कि न तो चिकित्सक समय पर ओपीडी में पहुंचते हैं और न ही निर्धारित समय तक बैठते हैं। दोपहर डेढ़ बजे से दो बजे के बीच कई ओपीडी कक्षों में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जबकि बाहर मरीज अपनी बारी का इंतज़ार करते दिखाई दिए। मरीजों का कहना है...