बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास ग्रामीण बाल विकास परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को कार्यपालक दंडाधिकारी सत्यवाला सिंहा ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यालय पहुंचने पर महिला पर्यवेक्षिकाओं और कर्मियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। जानकारी के अनुसार सत्यवाला सिंहा वर्तमान में चास शहरी बाल विकास परियोजना की भी परियोजना पदाधिकारी है। विभाग की ओर से उन्हें चास ग्रामीण परियोजना की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार ग्रहण करने से ग्रामीण क्षेत्र में संचालित बाल विकास योजनाओं और विभागीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण अभियान और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति मिलने की संभावना है। अवसर पर महिला पर्यवेक्षिकाओं और...