Bokaro News: सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता की शपथ, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शपथ ग्रहण व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की थीम 'समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा' रही। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के साथ भ्रष्टाचार से दूर रहने की शपथ ली। वहीं, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नैतिक आचरण और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति का संदेश दिया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्य इकाइयों और कार्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: भ्रष्टाचार उन्मूलन को सबको कार्य करने की जरूरत :...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.