Bokaro News: सत्ता का अर्थ अधिकार नहीं, जनता के प्रति जवाबदेही है : सुदेश
बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार से सवाल पूछना जनता का अधिकार और राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। लेकिन जनता और मतदाताओं से जुड़े सवालों पर सरकार से जवाब मांगने वाली मजबूत राजनीतिक आवाज कमजोर होती दिख रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता का अर्थ अधिकार से अधिक जिम्मेदारी है और सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती है। बारी को-ऑपरेटिव सामुदायिक भवन में आयोजित मिलन समारोह में सुदेश महतो ने कहा कि सरकार की योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था का मूल्यांकन प्रचार से नहीं, बल्कि आम लोगों को जमीन पर मिल रही सुविधाओं से होना चाहिए। अधिकारियों की कार्यक्षमता का आकलन उनकी राजनीतिक पहुंच से नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान, काम की गुणवत्ता और जवाबदेही के आधार पर किया जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.