Bokaro News: सतनपुर महिला समूह ने मनाया सावन महोत्सव
बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। वास्तु विहार फेज-5 सतनपुर की महिला समूह की ओर से मंगलवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गीत-संगीत के साथ महिलाओं ने वातावरण को सावनमय बना दिया। महिलाओं ने पारंपरिक भारतीय संस्कृति और सावन की हरियाली को समर्पित इस उत्सव को हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया। सभी महिलाएं हरे रंग की आकर्षक व रंग-बिरंगी साड़ियां पहनकर उत्सव में शामिल हुईं। पारंपरिक परिधानों और मनमोहक श्रृंगार ने कार्यक्रम की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। महिलाओं ने पारंपरिक सावन गीत, मल्हार और मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को संगीतमय एवं आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम में प्रतिमा देवी,आरती देवी, चंदन कुमारी, संध्या कुमारी, शोभारानी, पिंकी कुमारी, रानी कुमारी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.