Bokaro News: सड़क हादसे में घायल हरिनंदन महतो की मौत, गांव में शोक
बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: कसमार-पेटरवार मुख्य पथ पर फार्मटांड़ के समीप 21 अक्तूबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हंसलता गांव के पूरबटांड़ निवासी हरिनंदन महतो की बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी स्थिति दुर्घटना के बाद से ही नाजुक बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार, हरिनंदन महतो अपने गांव के महेंद्र महतो के पुत्र करण महतो के साथ बाइक से आलू का बीज लेकर ओरमो से मंजुरा स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान फार्मटांड़ के पास बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने दोनों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। यह भी पढ़ें- Bokaro News: हादसे में जख्मी हरिनंदन की हालत नाजुक, लक्ष्मण ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल प्राथमिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.