बोकारो, सितम्बर 23 -- Bokaro News: जैनामोड़-फुसरो मुख्य सड़क पर बुधवार सुबह मल्हानटांड़ के पास पुराना शीशम का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक के पिछले हिस्से पर पेड़ की भारी डाल गिर गई, जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। पेड़ और डालियों के सड़क पर गिरने से कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर जरीडीह सीओ प्रणव ऋतुराज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की टीम ने सड़क पर गिरी डालियों को कटवाकर हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...