बोकारो, जुलाई 9 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम सभागार में बुधवार को मेयर भोलू पासवान की अध्यक्षता में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और जुस्को के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम क्षेत्र के छूटे हुए वार्डों में गैस पाइपलाइन एवं पेयजल पाइपलाइन विस्तार कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के मुद्दे मेयर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य के लिए निविदा प्रकाशित की जा चुकी है। ऐसे में सड़क निर्माण शुरू होने के बाद यदि गैस या पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाता है तो नई सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाएंगी। इसे देखते हुए दोनों एजेंसियों को प्राथमिकता के आधार पर लंबित पाइपलाइन विस्तार कार्य पूरा करने को कहा गया है। बैठक में यह मुद्दा भी उठ...