बोकारो, नवम्बर 19 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड की स्वांग उत्तरी पंचायत में पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत के बाद बोकारो डीसी ने जांच के आदेश दिया है। बुधवार को गोमिया प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जुनैद शेख ने स्थल पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य की जांच की। बताया कि सड़क की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंप दी जाएगी। इस संबंध में पंचायत सचिव अन्नू कुमारी ने बताया कि योजना की प्राक्कलित राशि 2 लाख 49 हजार 655 रुपये थी। दो जून को मुखिया विनोद कुमार विश्वकर्मा ने योजना का शिलान्यास किया था। इसके बाद प्राक्कलन के अनुसार निर्माण कार्य पूरा कराया गया। वहीं, कनीय अभियंता जय कुमार पटेल ने बताया कि करीब छह माह पहले सड़क निर्माण का काम पूरा हो चुका है। योजना के तहत दो लाख 20 हजार रुपये का भुगतान ...