Bokaro News: सड़क धंसने पर फुसरो-करगली मुख्य मार्ग पर तत्काल आवाजाही बंद
बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: फुसरो-करगली-गोमिया मुख्य सड़क पर सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के सामने बीते सोमवार को भू-धंसान से लंबी दरार के बाद बुधवार को सड़क करीब 5 फीट नीचे तक दब गई। ऐसे में क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। अब आसपास में भी खौफ का माहौल है। वहीं भू-धंसान की जद में आने से सड़क किनारे की पांच अस्थायी दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए पहले ही दुकानों को खाली करा लिया था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालात की नजाकत को देखते हुए बेरमो प्रशासन ने इस मुख्य मार्ग पर तत्काल आवाजाही बंद कर दी है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और धंसे हिस्से से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
हालात की जांच सूचना मिलने पर बेरमो थाना प्रभारी नित्यानंद महतो जवानों के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.