बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि! जैनामोड़ -चिलगड्डा मुख्य मार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा यातायात के लिए एक बड़ी समस्या बन गई। दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी इस मार्ग के विभिन्न जगहो में सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा रहता है जिसके कारण यातायात काफी खतरनाक हो गया है। मुख्य सड़कों कटका पुल, डाहीटांड सहित कई जगहो पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहने से वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे कभी भी दुर्घटनाएं घट सकती हैं। मुख्य सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। गांव के लोग दुध निकालने के बाद शाम होते ही घर से निकल देते है!

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...