Bokaro News: संविधान दिवस पर याद किए गए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर
बोकारो, नवम्बर 27 -- Bokaro News: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को बाबा साहेब नवनिर्माण कमेटी की ओर से सेक्टर-8 स्थित विस्थापित चौक पर सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने बाबा साहेब के देश और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के माध्यम से उन्होंने समाज के सभी वर्गों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभा में उपस्थित लोगों ने डॉ. आंबेडकर के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने व उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: संविधान गौरव दिवस पर भाजपा पदाधिकारियों ने बाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.