Bokaro News: संवाद से समाधान निकालने की अपील, अप्रेंटिसों के संविदा नियोजन के प्रयास तेज करने का भरोसा
बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: विस्थापितों के आंदोलन के बीच बोकारो स्टील प्रबंधन ने संयंत्र के गेट संख्या 9 और 10 को बाधित किए जाने पर चिंता जताई है। प्रबंधन ने आंदोलनकारियों से अवरोध समाप्त कर संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की है। कहा है कि दोनों गेट संयंत्र में आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति और उत्पादित इस्पात के डिस्पैच के लिए महत्वपूर्ण हैं। लंबे समय तक आवागमन बाधित रहने से उत्पादन और डिस्पैच गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। प्रबंधन के अनुसार, संयंत्र के अन्य प्रवेश द्वारों को बाधित करने का प्रयास भी उचित नहीं है। इससे सामान्य परिचालन प्रभावित होने के साथ राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका है। बोकारो स्टील प्लांट को देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक संपत्ति बताते हुए प्रबंधन ने कहा कि इससे हजारों परिवारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.