बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जन्म-जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत उनकी जन्मस्थली की मिट्टी-कलश पूरे देश, राज्य, जिला, प्रखंड, पंचायत, टोला व मुहल्ले की मंदिरों में भाजपा प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय महिला, पुरुष की उपस्थिति में की जा रही है। गुरुवार को देर शाम अंगवाली नहर चौक से कलश-वाहन को कई मुहल्ले होते स्थानीय रविदास टोला स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में कलश संकल्पित किया गया। बताया गया कलश का विसर्जन आगामी 10 सितंबर को होना है। भाजपा अंगवाली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष सचिन कुमार मिश्रा, वरीय प्रतिनिधि सूरजमल नायक, सुकनाथ मुर्मू, मंजू देवी (चांपी), शंकर यादव, लक्ष्मण रविदास, सुरेश रविदास, संजय कपरदार, बिशेश्वर रजवार, भूषण महली, विनय रवि, बैजनाथ रविदास, चंदन रव...