Bokaro News: संत मैरीज़ स्कूल में मनाया इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे
बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए संत मैरीज़ नर्सरी स्कूल में इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्री-नर्सरी, नर्सरी व प्रेप के नन्हे विद्यार्थियों ने रोचक व शिक्षाप्रद गतिविधियों के माध्यम से प्लास्टिक नहीं उपयोग करने का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य फादर दिनू एम डैनियल ने बच्चों को बताया प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण, पशु-पक्षियों व मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने बच्चों को प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने तथा उसके स्थान पर जूट व पेपर बैग जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्री-नर्सरी के बच्चों ने सर्कल टाइम गतिविधि में प्लास्टिक की वस्तुओं को पहचानते हुए पूरे उत्साह से नो प्लास्टिक का संदेश दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.