बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: संत जेवियर्स विद्यालय में शनिवार को 61वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। विद्यालय के गौरवशाली 60 वर्षों की उपलब्धियों को याद करते हुए पूरे परिसर को विद्यार्थियों द्वारा तैयार कला एवं शिल्प कृतियों तथा आकर्षक रोशनी से सजाया गया था, जिससे उत्सव का माहौल बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बैंड दल की सुमधुर प्रस्तुति से हुई। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यालय की छह दशक लंबी यात्रा का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सेवा, सौहार्द...