Bokaro News: संत अन्ना बालिका उवि ने दिया स्वच्छता संदेश
बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: जरीडीह बाजार। स्वच्छता ही सेवा के तहत 1 अक्तूबर को संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय कुरपनिया में शिक्षकों की मौजूदगी में छात्राओं ने प्रभात फेरी व फिर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर जागरूकता का संदेश दिया। प्रधानाध्यापिका सिस्टर कमला खलखो ने कहा कि हमारे जीवन में स्वच्छता का विशेष महत्व है। इसलिए हम जहां रहते हैं वहां तो स्वच्छ रखना ही है, आसपास भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करना है। शिक्षकों में अभिजीत कुमार, अनुपम मुखर्जी, एकता नंदी, नैंसी तिग्गा, सिस्टर करमिला सहित नुक्कड़ नाटक के प्रतिभागियों में नन्दनी कुमारी, साक्षी कुमारी, खुशी कुमारी, परी कुमारी, आरुषी कुमारी, रेणुका कुमारी, सुशील कुमार, जितेन्द्र कुमार, आयुष कुमार, मान कुमार, दक्ष कुमार व कृष्णा कुमार शामिल थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: स्वच्छता ही सेवा अभिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.