Bokaro News: संडे बाजार निवासी जारंगडीह में सड़क किनारे मृत मिला
बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत कथारा ओपी इलाके में जारंगडीह उत्तरी पंचायत के सावित्री कॉलोनी में सड़क किनारे गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति मृत पाया गया। स्थानीय व राहगीर जुटने लगे। फिर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची। साथ ही आस-पास से भी अन्य लोग जुटने लगे। इसी क्रम में शव की शिनाख्त बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर ओपी इलाके के संडे बाजार निवासी लगभग 50 वर्षीय शमशेर अंसारी के रूप में की गई। स्वजनों ने बताया कि शमशेर अंसारी मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। और इनका रांची स्थित कांके अस्पताल से इलाज चल रहा था। तब जाकर पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.