बोकारो, अगस्त 21 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास में लोक विकास मोर्चा की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनमाली दत्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क, नाली, जल निकासी, पेयजल सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों से पहल कराने पर विचार किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनमाली दत्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत कर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की बात कही। बैठक में संगठन की आगामी गतिव...