बोकारो, जुलाई 30 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्टॉफ क्वार्टर ढोरी में गुरुवार को संकुल स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक की गई। अनपति देवी सरस्वती शिशु मंदिर फुसरो के प्रधानाचार्य सुधीर सिंह व सचिव अमित सिंह तथा स्थानीय विद्यालय के सचिव सुमित बंसल द्वारा माता सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य परमानन्द सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। आगामी 5 अगस्त को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा कीग ई। सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन, विभिन्न विद्यालयों की सहभागिता, दायित्व निधारण तथा आवश्यक व्यवस्थाओं पर बात रखी गईl सभी प्रधानाचार्यों ने अपने अपने सुक्षाव प्रस्तुत किए तथा आपसी समन्वय के साथ प्रतियोगिता को भव्य एवं अनुशासित रूप आयोजित करने का स...