Bokaro News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित
बोकारो, सितम्बर 5 -- Bokaro News: चंदनकियारी प्रखंड के बाटबिनोर स्थित वैष्णव टोला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वैष्णव समाज की ओर से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। खोल-करताल की धुन और कृष्ण भक्ति के जयघोष से पूरा टोला भक्तिमय हो उठा। जन्माष्टमी की रात श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण एवं वसुदेव की पूजा-अर्चना की। माखन, पीठा, लड्डू समेत विभिन्न प्रसाद अर्पित किए गए। अगले दिन भी हरिनाम संकीर्तन के तहत वैष्णव समाज के लोग खोल-करताल के साथ घर-घर जाकर कृष्ण जन्मोत्सव के गीत गाएंगे और मिठाई बांटेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की। यह भी पढ़ें- Araria News: जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, विधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.