बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: बेरमो। श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण सेंट्रल कालोनी मकोली में श्री कृष्ण चेतना परिषद बेरमो की बैठक परिषद के अध्यक्ष जवाहर लाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान यह तय किया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव आगामी 4 सितंबर को और छठियारी उत्सव 9 सितंबर को धूमधाम से मनाया जायेगा। छठु लाल यादव, दया राम, अशोक यादव, कौतुक यादव, बाले यादव, दिनेश यादव, विकास यादव, ललन यादव, योगेन्द्र यादव, श्याम बिहारी सिंह, पुजारी यदुनाथ पांडेय आदि थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: इस वर्ष गुरुजुवा में आयोजित होगा गणेश महोत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...