बोकारो, जुलाई 17 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। श्री अय्यप्पा पलिक स्कूल के प्रागंण मे युवा प्रबोधन नागरिक जागरूकता विकसित भारत के निर्माण नागरिक कर्तव्य और स्व के मंत्र की भूमिका का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन आरएसएस संगठन के मुख्य और वरिष्ठ कार्यकत्ताओं के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध जगाना है।

कार्यक्रम के अतिथि प्रबोधन कार्यक्रम के अतिथि बौद्धिक कर्ता सृष्टि संजीत, रतन लाल महतो,मोहित व सुधीर थे। सर्वप्रथम पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। दीप प्रज्जवलन के साथ ये संदेश भी दिया गया कि दीप अधंकार को दूर करता है। उसी प्रकार से छोटा सा जागरूकता देश हित में अर्थव्यव्स्था, पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। संज...