Bokaro News: श्री अयप्पा मंदिर में वार्षिक उत्सव शुरू, पारंपरिक संगीत व जयकारों से गूंजा परिसर
बोकारो, सितम्बर 8 -- Bokaro News: श्री अयप्पा सेवा संघम बोकारो की ओर से सेक्टर-5 स्थित श्री अयप्पा मंदिर परिसर में वार्षिक उत्सव की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति कार्यक्रमों के साथ हुई। उत्सव के शुभारंभ पर मंदिर परिसर पारंपरिक संगीत और श्री अयप्पा के जयकारों से गूंज उठा। शाम होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना में शामिल हुए। विशेष पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उत्सव के तहत धारा, पंचगव्य, पंचकम, 25 कलश पूजा, बिंब शुद्धि और कलशाभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। शाम को कोडियेट्टम यानी ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद भूतबलि और हरिवरासनम कार्यक्रम हुआ। हरिवरासनम के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे और मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। अनुष्ठानों को लेकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.