Bokaro News: श्रीमद्भगवद्गीता प्रतियोगिता में प्राची को मिली साइकिल
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: सेक्टर 2 के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीमद्भगवद्गीता प्रतियोगिता का समापन भक्ति व उत्साह के साथ हुआ। इस्कॉन मंदिर, वृंदावन से पधारे प्रभु जी के सान्निध्य में एक सप्ताह तक हरे राम-हरे कृष्ण महामंत्र का भजन-कीर्तन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच गीता आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार में साइकिल, द्वितीय में स्मार्ट वॉच व तृतीय पुरस्कार में श्रीमद्भगवद्गीता सहित अन्य पुरस्कार दिए गए। कक्षा अष्टम की प्राची ने प्रथम स्थान प्राप्त कर साइकिल हासिल की। साइकिल डॉ. रोहित केशव, न्यूरोलॉजिस्ट व उनकी पत्नी लवली सिंह की ओर से प्रायोजित की गई। कार्यक्रम का समापन खिचड़ी प्रसाद व महाभोग वितरण के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.