बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज भाद्रपद कृष्ण अष्टमी रोहिणी नक्षत्र में बेरमो कोयलांचल सहित सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के ठाकुरबाड़ी और मंदिरों में श्रद्धोल्लास मनाया जायेगा। साथ ही व्रत-उपवास करते हुए श्रद्धालु अपने घरों में भी श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आयोजित कर लड्डू गोपाल को पालने में झूलाएंगे। ज्योतिष गणनानुसार यह 5253वां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव है और शुभ संयोग है कि अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र में अर्द्ध रात्रि में जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, जो भगवान श्रकृष्ण का जन्म का सही समय माना जाता है। पंडितों के अनुसार 4 सितंबर शुक्रवार को निशीथ काल में 11.22 बजे से 5 सितंबर 12.08 बजे रात तक श्रीकृष्ण की विशेष पूजा अर्चना, अभिषेक व आरती की जा सकेगी और 12 बजे रात शंखनाद के साथ भगवान का प्राक्ट्य होगा। इस वर्ष संय...