Bokaro News: श्रावण की पहली सोमवारी को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: श्रावण की पहली सोमवारी को बेरमो कोयलांचल सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में महिला-पुरुष श्रद्धालु उमड़ पड़े। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। नगर परिषद फुसरो सहित बेरमो, गोमिया, नावाडीह, चंदपुरा व पेटरवार के ग्रामीण अंचल स्थित शिवालय व मंदिर तक हर हर महादेव से गूंज रहे थे। ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित शिवालय में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल व उनकी पत्नी अनुपमा सिंह ने रूद्राभिषेक अनुष्ठान किया। साथ में विधायक की मां रानी सिंह भी थी। वहीं जगह-जगह से निकले श्रद्धालुओं के जत्थे ने देवघर में भी जलार्पण किया। फुसरो के अमलो बस्ती से देवघर के लिए पहला जत्था रवाना हुआ। विस्थापित नेता कैलाश ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष अमलो बस्ती से जत्था देवघर जाता है। यह भी पढ़ें- भरनो से कांवरियों का जत्था बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.