बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्यरत कामगारों की आवासीय बस्ती कैलाशपुरी, नियर कर्पूरी चौक, दुंदीबाग स्थित मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कामगारों के पढ़ने वाले बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। सचिव अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि बोकारो इस्पात प्रबंधन के सौजन्य से कामगारों के लिए बीमा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कामगारों को बीमा से संबंधित जानकारी देकर इसके लाभों के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर दिनेश सिंह, प्रवीण कुमार व मुन्ना, अशोक कुमार तिवारी, अवधेश कुमार सिंह, सतेंद्र नारायण सिंह, सोमनाथ पांडेय, गर्जन कुमार सिंह, रामनाथ यादव, जगदीश चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...