Bokaro News: श्रमिक कल्याण व एकता दिवस के रूप में याद किए गए सूर्यनाथ सिंह
बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: बेरमो कोयलांचल के प्रसिद्ध मजदूर नेता सूर्यनाथ सिंह की 28 अक्तूबर को 12वीं पुण्यतिथि महिला मंडल करगली में श्रमिक कल्याण और एकता दिवस के रूप में मनाई गई। अध्यक्षता भाजपा नेता मधुसूदन सिंह और संचालन मजदूर नेता आर उनेश व भाजपा नेता भाई प्रमोद सिंह ने किया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, अन्य गणमान्य के अलावा आमजन पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि स्व सूर्यनाथ सिंह के जीवन से मजदूरों के लिए त्याग, समर्पण एवं जनसेवा सीखने की जरूरत है। उनके वसूलों और विचारों को स्मरण करने की जरूरत है। श्रमिक नेता बैजनाथ सिंह व इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह सहित नंद कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह व पिंटू सिंह ने सभी का आतिथ्य किया। वहीं सुरेंद्र सिंह के टीम द्वारा नि:शुल्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.