Bokaro News: श्रद्धा-उल्लास के साथ मां विपदतारिणी की पूजा
बोकारो, जुलाई 22 -- Bokaro News: फुसरो नप के करगली बाजार 11 स्टार क्लब स्थित मंदिर में मंगलवार को मां विपदतारिणी की पूजा पूरे श्रद्धा व उल्लास के साथ की गई। यहां के बंगाली परिवार के नेतृत्व में हर वर्ष इस पूजा का आयोजन किया जाता है। पुजारी कुमुद भट्टाचार्य एवं अनादी चटर्जी द्वारा पूजा कार्य संपन्न कराया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आषाढ़ के महीना में रथ पूजा के बाद इसका आयोजन शनिवार एवं मंगलवार के दिन किया जाता है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मां विपदतारिणी पूजा में उमड़ी आस्था, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना विशेष विधि विधान पूजा खास विधि विधान होती है। पूजा में पान के पत्ते के साथ 13 किस्म के फल व 13 किस्म के फूल के साथ मिठाई का भोग मां को समर्पित किया जाता है। इस दिन महिलाएं या श्रद्धालु उपवास रहकर पूजा में शामिल होते हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.