Bokaro News: शोरूम से निकल टी स्टॉल में घुसी कार तीन जख्मी
बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: सेक्टर चार थाना क्षेत्र में बुधवार को नेक्सा शोरूम के पास शोरूम से टेस्ट ड्राइव के लिए निकली नई कार सामने के टी स्टॉल में जा घुसी। टी स्टॉल के चूल्हे की आग के संपर्क में आने से मारुति की फ्रॉन्क्स कार जल उठी और मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इधर तेज रफ्तार कार के चपेट में मौजद बाइक की फ्यूल टंकी फट गई और कार में आग लग गई। इस घटना में टी स्टॉल के आसपास मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी श्रीकांत यादव, अफजल अंसारी, सुनील कुमार को स्थानीय पुलिस की मदद से इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में भेजा गया है। सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग और बोकारो स्टील अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महज दो सेकंड में पूरी घटना घट गई। घटना की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.