बोकारो, अक्टूबर 31 -- नक्षत्र समारोह में विद्यार्थियों का सम्मान Bokaro News: डीपीएस बोकारो का वार्षिकोत्सव नक्षत्र शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा छह से 11वीं तक के 429 विद्यार्थियों को बैज व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। लगातार तीन वर्षों तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ब्लू बैज, ब्लू ब्लेजर व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा व विशिष्ट अतिथि बीआईटी मेसरा के स्पेस इंजीनियरिंग व रॉकेट्री विभाग के प्रो. डॉ. सुदीप दास ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वहीं, दीपांश शिक्षा केंद्र के बच्चों के बीच स्वेटर वितरित किए गए। मुख्य अतिथि आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने नक्षत्र को प्...