Bokaro News: शिविवि की शिक्षिका के निधन पर शोक
बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: जरीडीह बाजार। बेरमो के शिशु विकास विद्यालय संडे बाजार की शिक्षिका कमलमती गुप्ता (63 वर्ष) का रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी। विद्यालय के सचिव सुबोध सिंह पवार, अध्यक्ष अफजाल अनीश, निदेशक राम अयोध्या सिंह, सदस्य नवीन पांडेय, प्रधानाचार्य ममता सिन्हा, असलम मास्टर, नयन बनर्जी, रम्भा, सरफराज हुसैन, संजीव कुमार, तनुजा खातून, उमा वर्मन, नीलम देवी व आरजू जहां सहित अन्य ने शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.