बोकारो, जुलाई 11 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। शुक्रवार को चंदनकियारी प्रखंड में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण शिविर आयोजन किया गया। शिविर में 70 अभ्यर्थियों ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 51 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गये। 19 अभ्यर्थी असफल रहे। शिविर जिला परिवहन पदाधिकारी मारूति मिंज व मोटरयान निरीक्षक की मौजूदगी में संपन्न कराया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी मिंज ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत 51 अभ्यर्थियों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस दिया गया। परीक्षा में 70 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। डीटीओ ने कहा कि इस विशेष शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके प्रखंड स्तर पर ही लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना,सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- Pakur News: शिविर में 43 ...