बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी में बड़ा नाला अतिक्रमण के कारण संकरा होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जलनिकासी प्रभावित होने से कॉलोनीवासियों में आक्रोश है। मामले को लेकर कॉलोनी निवासी कौशल किशोर ने सोमवार को बोकारो उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने और नाले की सफाई कराने की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने अंचल और नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के बजाय इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। उनका कहना है कि नाला लगातार संकरा होने से बारिश के पानी की निकासी बाधित हो रही है। हल्की बारिश में ही शिवपुरी कॉलोनी की कई सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। वहीं, निचले इलाकों में स्थित घरों में पानी घुसने की स्थिति बन जाती है। कौशल किशोर ने बताया कि नाला अतिक्रमण की समस्य...