बोकारो, अगस्त 29 -- Bokaro News: चास प्रखंड के बिजुलिया पंचायत स्थित सिंहडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया बासुदेव रजवार ने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। इसके लिए विद्यालय में नियमित उपस्थिति जरूरी है। मुखिया ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। खासकर दूर-दराज के क्षेत्रों से विद्यालय आने वाली छात्राओं को साइकिल मिलने से काफी सहूलियत होगी। इससे समय की बचत होने के साथ ही विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति भी सुनिश्...