बोकारो, जुलाई 17 -- Bokaro News: दी पेंटिकोस्टल असेंबली स्कूल (पीएएस) में गुरुवार को मध्य एवं माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों ने कविता-पाठ एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी भाषण-कला, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति, विचारशीलता और मंच संचालन कौशल ने सभी को प्रभावित किया। कक्षा छह के विद्यार्थियों ने सस्वर कविता-पाठ में भाव, लय और अभिव्यक्ति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा सात और आठ के प्रतिभागियों ने सशक्त तर्कों, तीखे प्रत्युत्तरों और आत्मविश्वासपूर्ण वक्तव्यों से वाद-विवाद प्रतियोगिता को रोचक बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा नौ और दस की अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता रही, जिसका विषय था आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा को हानि की तुलना में अधि...