बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ब्लड शेयर एन यू फाउंडेशन व साड्डा अड्डा की ओर से सदर अस्पताल के ब्लड बैंक सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया। संस्थापक अनुपम कुमार सौरभ ने कहा कि आज का हमारा समाज भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री की सादगी और बलिदान को भूलता जा रहा है। आज का रक्तदान शिविर हमने शास्त्री जी को श्रद्धांजलि देने और समाज में जागरूकता लाने के लिए आयोजित किया। सेंटर के इंचार्ज डॉ मैथिली ठाकुर ने कहा कि ये एक बहुत अच्छी शुरुआत है और एक फूड स्टॉल में रक्तदान शिविर लगाना सराहनीय है। यह भी पढ़ें- Banda News: धूमधाम से मनाई गई बापू व शास्त्री की जयंती शिविर को सफल बनाने में मधु रंजन चौधरी, शिवम शर्मा,जेम्स सिमोन, कुंदन शेखर, सुरेश पांडे, ...