बोकारो, अक्टूबर 11 -- रेलवे ओवरब्रिज की मांग Bokaro News: शास्त्री चौक से तेलमच्चो चौधरी तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने की पहल तेज हो गई है। एमएसएमई एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष भूषण ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस दिशा में समय रहते आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने इस मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की पहल के लिए उनका आभार भी जताया है। भूषण के अनुसार, बोकारो की जनता और जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर रेल मंत्री ने प्रस्ताव का अध्ययन करने का निर्देश दिया है। वर्तमान सड़क एलाइनमेंट में रेलवे ओवरब्रिज का प्रावधान नहीं है। इसमें रेलवे फाटक के रास्ते फोरलेन सड़क को पार कराने की व्यवस्था है। इस योजना पर काफी काम हो चुका है और आगे भी निर्माण कार्य होना है। उन्होंने कहा कि य...