बोकारो, नवम्बर 21 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत रांगामाटी पंचायत के बीएलए टू पुराना मार्केट रोड निवासी आइसक्रीम विक्रेता परेश दास के आवास पर शुक्रवार को भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परेश दास की भतीजी प्रियंका दास के विवाह के अवसर पर परिवार को आर्थिक भेंट प्रदान किया। साथ ही सुखद, सफल एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। भाजपा नेता ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर विवाह की खुशियों में अपनी सहभागिता निभाई। कहा कि सामाजिक जीवन में एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा होना जरूरी है। जरूरत के समय किसी परिवार की मदद करना सामाजिक दायित्व का हिस्सा है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: याद किए गए बिरसा मुंडा, पूर्व मुखिया फुलचंद व रामेश्वर वहीं, परेश दास एवं उनके परिज...