Bokaro News: शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
बोकारो, सितम्बर 24 -- Bokaro News: गोमिया थाना क्षेत्र की हजारी पंचायत में एक शादीशुदा महिला से कथित छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला की लिखित शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हजारी पटवा बस्ती निवासी महेश पटवा के पुत्र भोला शंकर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायत के अनुसार, महिला 20 सितंबर की शाम गणेश पूजा का मेला देखने अपने मायके साड़म गई थी। आरोप है कि रात करीब 11.30 बजे भोला शंकर ने उसके साथ गाली-ग्लौज किया। महिला को आरोपी ने कथित रूप से जबरन मोटर साइकिल पर बैठा लिया। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद महिला ने गोमिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.