बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: चंदनकियारी, प्रतिनिधि। चंदनकियारी में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा को देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग प्रतिमा स्थल पर पहुंच गए। प्रतिमा तोड़े जाने की घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलने पर बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चंदनकियारी थाना पुलिस, भोजूडीह ओपी प्रभारी तथा आमलाबाद ओपी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं स्था...