Bokaro News: शहर से गांव तक छठमय हुआ बोकारो, आज अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे लाखों व्रती
बोकारो, नवम्बर 14 -- Bokaro News: बोकारो, वरीय संवाददाता। कांचही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाये... जैसे पारंपरिक छठ गीतों की गूंज के बीच शुक्रवार को बोकारो में लोक आस्था के महापर्व छठ का उत्साह चरम पर रहेगा। शहर से लेकर गांव तक हजारों छठव्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। चार दिनों तक चलने वाला यह कठिन साधना और अटूट आस्था का पर्व अब बोकारो की पहचान बन चुका है। पिछले कुछ दशकों में छठ का विस्तार इस कदर हुआ है कि जिले के शायद ही कोई गांव हो, जहां छठ महापर्व नहीं मनाया जाता हो। चास-बोकारो के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी घरों से लेकर घाटों तक छठी मइया के गीत गूंज रहे हैं। शहर के गरगा नदी, दामोदर नदी, ईजरी नदी, कूलिंग पौंड,टू टैंक गार्डेन,अयप्पा तालाब,जगन्नाथ मंदिर तालाब,सूर्य सरोवर,सोलागडीह तालाब सहित गरगा डैम समेत ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.