बोकारो, जुलाई 12 -- Bokaro News: बेरमो। भाजपा फुसरो नगर मंडल ओबीसी मोर्चा मंत्री सह युवा समाजसेवी छोटू कुमार रवानी ने कहा कि फुसरो नगर परिषद द्वारा 28 वार्डों में पेयजलापूर्ति की जाती है। लेकिन बिजली की समस्या होने के कारण कभी एक दिन कभी दो दिन कभी तीन दिन पानी कॉलोनी वासियों को नहीं मिल पाता है। ऐसे में बिन पानी के त्राहि त्राहि की स्थिति हो जाती है। इसलिए इस गंभीर समस्या पर फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार तथा नगर अध्यक्ष निर्मला देवी और उपाध्यक्ष रेणु देवी से आग्रह कि अविलंब ठोस कदम उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...