Bokaro News: शंकर रवानी हत्याकांड में रेकी करने वाला नागेश्वर बीजीएच से गिरफ्तार
बोकारो, नवम्बर 3 -- Bokaro News: बोकारो। चर्चित शंकर रवानी हत्याकांड में करीब सवा दो साल से फरार चल रहे आरोपी नागेश्वर सिंह को हरला पुलिस ने मंगलवार को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) से गिरफ्तार कर लिया। नागेश्वर पर शूटरों के लिए रेकी करने और हत्या की साजिश में सहयोग करने का आरोप है। वह हरला थाना क्षेत्र के चैताटांड़ का निवासी है। 18 जुलाई 2024 की सुबह हुई हत्या के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना मिली थी कि वह इलाज कराने बीजीएच आया है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गैंगवार से जुड़े इस हत्याकांड में कुल 22 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। अब तक मास्टरमाइंड राजू दुबे, सम्राट चौधरी समेत 12 आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.