बोकारो, अक्टूबर 6 -- Bokaro News: बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा से मुलाकात कर जिले की विधि-व्यवस्था, यातायात, पार्किंग और साइबर अपराध समेत व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। चैंबर ने व्यापारियों की सुरक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस प्रशासन से बेहतर समन्वय की अपेक्षा जताई। चैंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि व्यापारी और उद्यमी जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सुरक्षित माहौल और सुगम यातायात व्यापारिक गतिविधियों के लिए जरूरी है। महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने साइबर अपराध के कारण व्यापारियों के बैंक खाते फ्रीज होने की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि कई बार साइबर अपराधी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से सामान खरीदकर डिजिटल भुगतान कर...